धनबाद में गौ-अवशेष मिलने से बढ़ा तनाव:प्रशासन की सक्रियता से हालात काबू, शांति बहाल, अफवाहों से बचने की अपील

धनबाद में गौ-अवशेष मिलने से बढ़ा तनाव:प्रशासन की सक्रियता से हालात काबू, शांति बहाल, अफवाहों से बचने की अपील

धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाटांड़ गांव में सोमवार को गौ-अवशेष मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवशेष पाए गए। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका गहराने लगी। पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया तथा पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों समुदायों के बीच संवाद स्थापित कराया गया। साथ ही फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में भरोसा कायम किया गया। शांति बहाल, अफवाहों से बचने की अपील अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति कायम है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाटांड़ गांव में सोमवार को गौ-अवशेष मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवशेष पाए गए। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ गया और दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका गहराने लगी। पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया तथा पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों समुदायों के बीच संवाद स्थापित कराया गया। साथ ही फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में भरोसा कायम किया गया। शांति बहाल, अफवाहों से बचने की अपील अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति कायम है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *