कोल्ड स्टोरेज ढहा, 20 लोगों के दबने की आशंका:1 किमी तक फैली गैस, 5 JCB पहुंचीं, मैनेजर को पुलिस ने दबोचा

कोल्ड स्टोरेज ढहा, 20 लोगों के दबने की आशंका:1 किमी तक फैली गैस, 5 JCB पहुंचीं, मैनेजर को पुलिस ने दबोचा

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। करीब 1 किलोमीटर तक इसका प्रभाव बताया जा रहा है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लेकर गई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से अधिक लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *