बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में छात्र ने बाजी मारी है। औरंगाबाद में जिले से एग्जाम में 39,696 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इंटर परीक्षा में संकायवार आंकड़ों की बात करें तो कामर्स में 400, आर्ट्स में 18,870 और साइंस में 20,426 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जूता मोजा पहन कर भी जाने की अनुमति नहीं थी। कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सजग रही। नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखी गई थी। पिछले साल कॉमर्स में पवई की रहने वाली सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा अंतरा खुशी 473 अंक लाकर राज्य में दूसरे स्थान पर रही थीं। इससे पहले भी कई बार औरंगाबाद के छात्रों ने टॉप 10 में स्थान लाया है। यहां देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में छात्र ने बाजी मारी है। औरंगाबाद में जिले से एग्जाम में 39,696 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इंटर परीक्षा में संकायवार आंकड़ों की बात करें तो कामर्स में 400, आर्ट्स में 18,870 और साइंस में 20,426 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जूता मोजा पहन कर भी जाने की अनुमति नहीं थी। कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सजग रही। नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखी गई थी। पिछले साल कॉमर्स में पवई की रहने वाली सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा अंतरा खुशी 473 अंक लाकर राज्य में दूसरे स्थान पर रही थीं। इससे पहले भी कई बार औरंगाबाद के छात्रों ने टॉप 10 में स्थान लाया है। यहां देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा।


