बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में छात्र ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। आर्ट्स में गयाजी की निशु कुमारी ने बाजी मारी है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने साइंस में टॉप किया है। कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। 35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है। पिछले साल 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। गयाजी के 72,698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे गयाजी जिले की बात करें तो यहां से 72 हजार 698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सदर अनुमंडल में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। पूरी परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई। कदाचार रोकने के लिए सख्ती दिखी। छात्राओं के दो पालियों में परीक्षा ली गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू हुई थी। बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन भी तेजी से कराया बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन भी तेजी से कराया। इसी वजह से रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। अब बस कुछ घंटे का इंतजार बाकी है। लाखों छात्रों व उनके अभिभावकों की धड़कनें तेज हैं। धड़कनें तेज होने के पीछे भी ठोस वजह है। जिले से सभी संकाय से 30 से अधिक परीक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वे जिले के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स हैं। अब उन्हीं में से कोई टॉपर की श्रेणी में शामिल हो सकता है। इस वजह से लोगों की निगाहें घड़ी की सुई पर टिकी है। बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में छात्र ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। आर्ट्स में गयाजी की निशु कुमारी ने बाजी मारी है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने साइंस में टॉप किया है। कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। 35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है। पिछले साल 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। गयाजी के 72,698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे गयाजी जिले की बात करें तो यहां से 72 हजार 698 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सदर अनुमंडल में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। पूरी परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई। कदाचार रोकने के लिए सख्ती दिखी। छात्राओं के दो पालियों में परीक्षा ली गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू हुई थी। बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन भी तेजी से कराया बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन भी तेजी से कराया। इसी वजह से रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। अब बस कुछ घंटे का इंतजार बाकी है। लाखों छात्रों व उनके अभिभावकों की धड़कनें तेज हैं। धड़कनें तेज होने के पीछे भी ठोस वजह है। जिले से सभी संकाय से 30 से अधिक परीक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वे जिले के विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स हैं। अब उन्हीं में से कोई टॉपर की श्रेणी में शामिल हो सकता है। इस वजह से लोगों की निगाहें घड़ी की सुई पर टिकी है।


