अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। आज इस युद्ध का 24वां दिन है। मिडिल ईस्ट (Middle East) में इस युद्ध की वजह से तबाही मच चुकी है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर हमले कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सीज़फायर के मूड में नहीं हैं और ईरान के खिलाफ जीत चाहते हैं। ईरान की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि वो इस युद्ध में नहीं झुकेगा।
युद्ध के बारे में क्या सोचती है अमेरिकी जनता?
हाल ही में एक अमेरिकी मीडिया चैनल ने युद्ध के बारे में एक सर्वे कराया है। इसमें उनसे पूछा गया कि वो ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बारे में क्या सोचती है? 66% अमेरिकी मानते हैं कि यह युद्ध सही नहीं है। ये लोग मानते हैं कि ईरान के खिलाफ युद्ध ज़रूरी नहीं था, बल्कि सिर्फ ट्रंप की इच्छा थी। वहीं 34% अमेरिकी मानते हैं कि युद्ध ज़रूरी था।
युद्ध से नाराज़ है ज़्यादातर अमेरिकी जनता
युद्ध की वजह से पेट्रोल-गैस की कीमत बढ़ रही है, जिससे ज़्यादातर अमेरिकी जनता नाराज़ है। ईरान के खिलाफ हर दिन अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर बिलियन में खर्चा हो रहा है। जनता का मानना है कि इस युद्ध की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है और अगर युद्ध लंबा चला, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमर टूट सकती है और देश में महंगाई बढ़ सकती है।


