बहादुरगढ़ में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव:हत्या के बाद मातन गांव के खेतों में फेंके जाने की आशंका, चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान; पहचान नहीं हो सकी

बहादुरगढ़ में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव:हत्या के बाद मातन गांव के खेतों में फेंके जाने की आशंका, चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान; पहचान नहीं हो सकी

बहादुरगढ़ के नजदीक मातन गांव के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के खेतों से गुजर रहे कच्चे नाले में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से यहां फेंका गया। चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान मिले पुलिस के अनुसार मृतक महिला के चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस जुटी, गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा मामले की सूचना मिलने के बाद मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की शिनाख्त के लिए हरियाणा पुलिस ने राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मंगवाई है, ताकि शव की पहचान कर मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें। हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने इस मामले में हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला को यहां किसने और कब फेंका। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा शव महिला के शव को पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर और स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि महिला की पहचान होने के बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *