पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के गीतों पर थिरके दर्शक:कपूरथला में तीन दिवसीय हेरिटेज मेला संपन्न, पंजाब की समृद्ध विरासत की दिखी झलक

पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के गीतों पर थिरके दर्शक:कपूरथला में तीन दिवसीय हेरिटेज मेला संपन्न, पंजाब की समृद्ध विरासत की दिखी झलक

कपूरथला में पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हेरिटेज मेला-2026 रविवार को संपन्न हो गया। इस मेले में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विशेष रूप से कपूरथला की विरासत को प्रदर्शित किया गया। समापन समारोह में मशहूर गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के हलका इंचार्ज करमबीर सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, एस.एस.पी. गौरव तूरा और जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दर्शकों ने भांगड़ा, गिद्दा का उठाया आनंद गुरु नानक स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भांगड़ा, गिद्दा, सम्मी, धड़ी कला, बोलियां, कविता गायन और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इससे पहले, मशहूर गायक गुरनाम भुल्लर और सिकंदर सलीम ने भी अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया था। इस महोत्सव में पंजाबी संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और सेल्फी पॉइंट जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। पर्यटन को भी बढ़ावा मिला DC अमित कुमार पंचाल ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को पंजाब की समृद्ध विरासत और संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “हेरिटेज फेस्टिवल के माध्यम से न केवल कपूरथला की विरासत को उजागर किया गया है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को पंजाब की विरासत और समृद्ध संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डल्ला, अवतार सिंह इशरवाल, बलविंदर सिंह, बंटी एंड टीम, स्प्रूस डल्ला, गुरजीत सिंह गोरी जांगला और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *