जोधपुर शहर में कल नहीं आएगा पानी:प्लांट और पाइपलाइनों के मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बंद रहेगी, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे

जोधपुर शहर में कल नहीं आएगा पानी:प्लांट और पाइपलाइनों के मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बंद रहेगी, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे

जोधपुर शहर में पाइप लाइन और फिल्टर प्लांट के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा,जिसके चलते शहर में कल पानी की सप्लाई बंद रहेगी। गर्मी सीजन में जल भंडारण और पाइप लाइनों के रख-रखाव के चलते सप्लाई नहीं होगी। जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सूरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 24 मार्च को होने वाली वाटर सप्लाई 25 मार्च को और 25 मार्च को होने वाली सप्लाई 26 मार्च को की जाएगी। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- झालामंड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे़ क्षेत्र सरस्वती नगर व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 24 मार्च को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 25 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 26 मार्च को एवं 26 मार्च की जलापूर्ति 27 मार्च को की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *