दो रुपए के विवाद पर ढाबे पर मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ढाबा संचालक ने परिवार के सदस्यों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

दो रुपए के विवाद पर ढाबे पर मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ढाबा संचालक ने परिवार के सदस्यों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में दो रुपये के लेनदेन को लेकर एक ढाबा संचालक ने परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल चौराहे पर हुई। बताया जा रहा है कि उन्नाव से अपने मरीज को देखने अस्पताल आए एक परिवार के सदस्यों ने ढाबे पर खाना खाया था। इसी दौरान दो रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ढाबा संचालक शिवा सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक, उसके पिता और दो महिलाओं को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक अपने मामा को देखने अस्पताल आया था, तभी यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपी शिवा सोनकर एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि मामले की जानकारी मिलने के बादपुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *