‘निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाना चाहिए’:जेडीयू विधायक बोले- पार्टी युवाओं को आगे कर रही है, एनडीए के नेता मिलकर फैसला करेंगे

‘निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाना चाहिए’:जेडीयू विधायक बोले- पार्टी युवाओं को आगे कर रही है, एनडीए के नेता मिलकर फैसला करेंगे

समस्तीपुर में बिहार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में वारिसनगर के जदयू विधायक और साइंटिस्ट मांजरिक मृणाल भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जदयू युवाओं को आगे कर रही है। बड़ी जिम्मेवारी भी दे रही है। नीतीश कुमार के बाद जदयू में सबों की पहली पसंद निशांत भइया हैं। निशांत को ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए के नेता संयुक्त रूप से तय करेंगे। निशांत सभी को साथ लेकर चलेंगे जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। जदयू युवा को मौका भी दे रही है और उसे आगे भी कर रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सूचना पर उन्हें झटका लगा था, लेकिन अब निशांत कुमार आ चुके हैं। जदयू में निशांत कुमार ही एक ऐसा इंसान है जो सभी एक साथ लेकर चल सकते हैं। टीम निशांत बनाने पर बोले मांजरिक मृणाल टीम निशांत के गठन के सवाल पर मांजरिक मृणाल ने कहा कि, यह कोई अधिकारिक टीम नहीं है। बस वैसे ही निशांत जी से मिलने जुलने वाले लोगों को लेकर यह टीम बनाया गया है। ताकि युवा आपने सीनियर से सीख कर आगे बढ़ सकें। बिहार में नीतीश कुमार हैं, मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान नहीं- श्रवण कुमार समारोह में जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा है कि अभी बिहार में नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री को लेकर कोई खींचातान नहीं हैं। जब नीतीश कुमार कहेंगे कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो उन्हीं के विचार से और एनडीए के बड़े नेता मिलकर यह फैसला लेंगे। इसका समय अभी नहीं आया है। समय आएगा तो सभी को सूचना मिल जाएगी। समस्तीपुर में बिहार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में वारिसनगर के जदयू विधायक और साइंटिस्ट मांजरिक मृणाल भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जदयू युवाओं को आगे कर रही है। बड़ी जिम्मेवारी भी दे रही है। नीतीश कुमार के बाद जदयू में सबों की पहली पसंद निशांत भइया हैं। निशांत को ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए के नेता संयुक्त रूप से तय करेंगे। निशांत सभी को साथ लेकर चलेंगे जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। जदयू युवा को मौका भी दे रही है और उसे आगे भी कर रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सूचना पर उन्हें झटका लगा था, लेकिन अब निशांत कुमार आ चुके हैं। जदयू में निशांत कुमार ही एक ऐसा इंसान है जो सभी एक साथ लेकर चल सकते हैं। टीम निशांत बनाने पर बोले मांजरिक मृणाल टीम निशांत के गठन के सवाल पर मांजरिक मृणाल ने कहा कि, यह कोई अधिकारिक टीम नहीं है। बस वैसे ही निशांत जी से मिलने जुलने वाले लोगों को लेकर यह टीम बनाया गया है। ताकि युवा आपने सीनियर से सीख कर आगे बढ़ सकें। बिहार में नीतीश कुमार हैं, मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान नहीं- श्रवण कुमार समारोह में जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा है कि अभी बिहार में नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री को लेकर कोई खींचातान नहीं हैं। जब नीतीश कुमार कहेंगे कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो उन्हीं के विचार से और एनडीए के बड़े नेता मिलकर यह फैसला लेंगे। इसका समय अभी नहीं आया है। समय आएगा तो सभी को सूचना मिल जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *