दरभंगा में अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद; छापेमारी के दौरान वारंटी को भी पकड़ा

दरभंगा में अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:देसी कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद; छापेमारी के दौरान वारंटी को भी पकड़ा

दरभंगा के अलीनगर और कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक वारंटी को भी पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हथियार के साथ दो गिरफ्तार अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 2 युवकों को पकड़ा। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने दिनेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार यादव अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इनपुट के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घर से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार यादव और उसका छोटा भाई ज्योतिष कुमार यादव शामिल है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, एसआई विकास कुमार मंडल, एएसआई गजेंद्र सिंह, एएसआई हरे राम, बीएचजी दिलखुश और महिला सिपाही पूजा कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कमतौल में वारंटी गिरफ्तार पुलिस ने कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर ब्रह्मपुर निवासी ऋषिकेश भारद्वाज उर्फ रवि उर्फ तेजा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कांड संख्या 41/26, धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त संपत दास को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। दरभंगा के अलीनगर और कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक वारंटी को भी पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हथियार के साथ दो गिरफ्तार अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 2 युवकों को पकड़ा। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने दिनेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार यादव अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इनपुट के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घर से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार यादव और उसका छोटा भाई ज्योतिष कुमार यादव शामिल है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, एसआई विकास कुमार मंडल, एएसआई गजेंद्र सिंह, एएसआई हरे राम, बीएचजी दिलखुश और महिला सिपाही पूजा कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कमतौल में वारंटी गिरफ्तार पुलिस ने कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर ब्रह्मपुर निवासी ऋषिकेश भारद्वाज उर्फ रवि उर्फ तेजा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कांड संख्या 41/26, धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त संपत दास को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *