दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा 20 गैस एजेंसियों के गोदामों और होटलों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की गई। करीब 12 हजार नए सिलेंडर आपूर्ति की संभावना जिला प्रशासन के अनुसार, 22 मार्च को दरभंगा जिले में 12,123 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13,127 सिलेंडर विभिन्न एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। प्रशासन ने बताया कि 23 मार्च 2026 को लगभग 12,113 नए सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है। इसके साथ ही कुल 25,240 गैस सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण, 13 जगहों पर छापेमारी जांच अभियान के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया, जबकि 13 स्थानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने स्टॉक, वितरण व्यवस्था और नियमों के अनुपालन की गहन जांच की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सभी एजेंसियों द्वारा डोर-टू-डोर गैस वितरण किया जा रहा है। सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा 20 गैस एजेंसियों के गोदामों और होटलों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी की गई। करीब 12 हजार नए सिलेंडर आपूर्ति की संभावना जिला प्रशासन के अनुसार, 22 मार्च को दरभंगा जिले में 12,123 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13,127 सिलेंडर विभिन्न एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। प्रशासन ने बताया कि 23 मार्च 2026 को लगभग 12,113 नए सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है। इसके साथ ही कुल 25,240 गैस सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण, 13 जगहों पर छापेमारी जांच अभियान के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया, जबकि 13 स्थानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने स्टॉक, वितरण व्यवस्था और नियमों के अनुपालन की गहन जांच की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सभी एजेंसियों द्वारा डोर-टू-डोर गैस वितरण किया जा रहा है। सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।


