लखनऊ में सील तोड़कर रात में होता रहा निर्माण:LDA के अवर अभियंता ने दर्ज करवाया मुकदमा; बिना मानचित्र पास करवाए हो रहा था निर्माण

लखनऊ में सील तोड़कर रात में होता रहा निर्माण:LDA के अवर अभियंता ने दर्ज करवाया मुकदमा; बिना मानचित्र पास करवाए हो रहा था निर्माण

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद भी बिल्डरों की मनमानी जारी है। सील किए गए दो निर्माण पर सील तोड़कर चोरी-छिपे दोबारा काम करवाया जा रहा था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने दोनों मामलों में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
रात और छुट्टी के दिन कराते रहे काम पहला मामला गुरु गोविन्द सिंह मार्ग, लालकुआं का है। यहां रहीस अहमद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद काम नहीं रुका, जिस पर 18 दिसंबर को परिसर सील कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी बिल्डरों ने सील तोड़ दी और रात व छुट्टी के दिनों में तेजी से निर्माण पूरा कराया। दूसरे मामले में भी वही तरीका अपनाया दूसरा मामला बिहारी लाल मार्ग, क्ले स्क्वायर का है, जहां विक्की के निर्माण को 18 फरवरी को सील किया गया था। यहां भी सील तोड़कर चोरी-छिपे निर्माण कराने की शिकायत मिली। निरीक्षण में मौके पर काम होता पाया गया। एलडीए के अवर अभियंता सुनील कुमार के मुताबिक दोनों मामलों में सील तोड़कर निर्माण कराना उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास के नियमों का उल्लंघन है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *