कटंगझरी टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब:फाइनल में आगरवाडा को हराया; विधायक ने विकास का आश्वासन दिया

कटंगझरी टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब:फाइनल में आगरवाडा को हराया; विधायक ने विकास का आश्वासन दिया

बालाघाट के कटंगी क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट में कटंगझरी टीम विजेता बनी। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में कटंगझरी ने आगरवाडा को हराया। यह टूर्नामेंट चैत्र नवरात्र के अवसर पर आगरवाडा में नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से आयोजित किया गया था। विधायक ने खिलाड़ियों से मिलकर विकास का दिया भरोसा फाइनल मैच में क्षेत्रीय विधायक गौरवसिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मां दुर्गा का पूजन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक पारधी ने कहा कि गांव के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव को सड़क की सौगात मिली है और जल्द ही पानी की समस्या भी दूर की जाएगी। विधायक ने मेट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट की सराहना भी की। कड़े मुकाबले के बाद कटंगझरी बनी विजेता टीम आयोजक समिति के कमल किशोर राउत ने बताया कि टूर्नामेंट में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की टीमों ने भाग लिया। इनमें बाहकल, मानेगाव, सिवनी, खैरलांजी, एरवाटोला, दैतबर्रा, कटंगझरी, आगरवाडा, सेलवा, कामती, लालबर्रा, कोसमटोला, वरूड, कटेरा, चिखला, कटंगी और नंदलेसरा शामिल थीं। कड़े मुकाबलों के बाद कटंगझरी और आगरवाडा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। कटंगझरी विजेता रही, जबकि आगरवाडा उपविजेता बनी। कामती की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कटंगझरी विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार मिला विजेता टीम कटंगझरी को 7001 रुपए, उपविजेता आगरवाडा को 5001 रुपए और तीसरे स्थान पर रही कामती को 3001 रुपए नकद पुरस्कार के साथ शील्ड प्रदान की गई। इस दौरान सरपंच डॉ. कमलेश राहंगडाले, समाजसेवी महेश बोरकर सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *