मधुबनी में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। 22 मार्च 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में विभिन्न तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 2,55,334 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी 1 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 2,96,873 बुकिंग दर्ज की गईं, जिनमें से 2,55,334 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। यह दर्शाता है कि बुकिंग के अनुरूप गैस की आपूर्ति तेजी से की जा रही है। 21 मार्च 2026 को एक ही दिन में 9,832 नई बुकिंग हुईं, जबकि इसी दिन 10,086 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कंपनियों से इस दिन कुल 9,199 सिलेंडर प्राप्त हुए। लंबित उपभोक्ता अनुरोध (बुकिंग) की संख्या 44,774 वर्तमान में जिले में 48,033 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। इसके मुकाबले, लंबित उपभोक्ता अनुरोध (बुकिंग) की संख्या 44,774 है, जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में 93 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं। यह व्यवस्था वितरण को और अधिक सुदृढ़ बना रही है। जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) परिमल कुमार ने रविवार शाम बताया कि जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और इसका उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करें। जिला प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। 22 मार्च 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में विभिन्न तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इन एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 2,55,334 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी 1 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 2,96,873 बुकिंग दर्ज की गईं, जिनमें से 2,55,334 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। यह दर्शाता है कि बुकिंग के अनुरूप गैस की आपूर्ति तेजी से की जा रही है। 21 मार्च 2026 को एक ही दिन में 9,832 नई बुकिंग हुईं, जबकि इसी दिन 10,086 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कंपनियों से इस दिन कुल 9,199 सिलेंडर प्राप्त हुए। लंबित उपभोक्ता अनुरोध (बुकिंग) की संख्या 44,774 वर्तमान में जिले में 48,033 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। इसके मुकाबले, लंबित उपभोक्ता अनुरोध (बुकिंग) की संख्या 44,774 है, जिसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में 93 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं। यह व्यवस्था वितरण को और अधिक सुदृढ़ बना रही है। जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) परिमल कुमार ने रविवार शाम बताया कि जिला प्रशासन सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और इसका उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करें। जिला प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


