पानीपत की महिला सरपंच ने दबंगों के खिलाफ खोला मोर्चा:सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप, SHO को दी शिकायत

पानीपत की महिला सरपंच ने दबंगों के खिलाफ खोला मोर्चा:सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप, SHO को दी शिकायत

पानीपत जिले के खंड समालखा के गांव मनाना की महिला सरपंच रेखा देवी ने गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों पर सरकारी संपत्ति के गबन, लाखों की धोखाधड़ी और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच ने इस संबंध में समालखा थाना SHO को एक लिखित शिकायत सौंपकर तुरंत FIR दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई एवं जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सरकारी ट्यूबवेल के नाम पर ₹2.21 लाख का गबन शिकायत के अनुसार, गांव के ही जोगिंदर ने एक गहरी साजिश रची। उसने पहले सरकारी ट्यूबवेल से सामान चोरी होने की एक झूठी FIR दर्ज करवाई और फिर पंचायत के नाम पर हरियाणा ट्यूबवेल ट्रेड्स से ₹2,21,000 का सरकारी सामान निकलवा लिया। सरपंच का आरोप है कि जांच में कोई चोरी नहीं पाई गई, बल्कि जोगिंदर ने वह सरकारी सामान अपने निजी ट्यूबवेल में लगा लिया है। यह सीधे तौर पर सरकारी धन के गबन का मामला है। गाड़ी खरीद और अमानत के नाम पर लाखों की ठगी सरपंच रेखा देवी ने धोखाधड़ी के दो अन्य बड़े मामलों का भी जिक्र किया है। सरपंच के पति परवीन ने जोगिंदर से एक डिजायर गाड़ी ₹5 लाख में खरीदी थी। पूरा भुगतान होने के बाद पता चला कि गाड़ी पर ₹76,000 का बैंक लोन बकाया है। अब आरोपी न तो गाड़ी नाम करवा रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। शिकायत के अनुसार, सरपंच के पति ने हरियाणा ट्यूबवेल ट्रेड्स के दुकानदार रणधीर को पंचायत के बिल अदायगी के नाम पर ₹4 लाख नकद अमानत के तौर पर दिए थे, जिसे लौटाने से अब वह साफ मुकर गया है। रंगदारी और जान से मारने की धमकी दस्तावेज़ के अनुसार, सरपंच के पति का निजी 4 टन लोहा वीरेंद्र के घेर में रखा है। आरोप है कि वीरेंद्र और जोगिंदर मिलीभगत करके इस सामान को उठाने के बदले मोटी रकम (रंगदारी) मांग रहे हैं।जोगिंदर पर आरोप है कि उसने 15 मार्च को व्हाट्सएप वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए और 20 मार्च को सरपंच के घर में जबरन घुसकर उनके पति को खत्म करने की धमकी दी। सरपंच ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस समय भारी मानसिक और आर्थिक दबाव में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *