असम सरकार में मंत्री भाजपा नेता नंदिता गार्लोसा पार्टी से नाराज होकर रविवार देर रात कांग्रेस में शामिल हो गईं। भाजपा ने हाफलोंग सीट से गार्लोसा का टिकट काटकर नई उम्मीदवार रुपाली लांगथासा को दिया था। इससे गार्लोसा नाराज चल रही थीं। कांग्रेस आज उन्हें हाफलोंग सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उधर केरल में BJP के राज्य वाइस प्रेसिडेंट और गुरुवयूर सीट से कैंडिडेट बी गोपालकृष्णन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। दरअसल तीन दिन पहले गोपालकृष्णन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे कहते हैं कि गुरुवायूर ने पिछले 50 सालों में किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना है। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देश के 5 राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
असम- मंत्री का टिकट कटा, भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की:केरल में भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ वाले बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने एक्शन लिया


