लुधियाना में आज गूंजेगी देशभक्ति की गूंज:सुखदेव थापर की जन्मस्थली पर होगा भव्य हवन यज्ञ

लुधियाना में आज गूंजेगी देशभक्ति की गूंज:सुखदेव थापर की जन्मस्थली पर होगा भव्य हवन यज्ञ

आज पूरा देश अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन कर रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना के ऐतिहासिक नौघरा इलाके में स्थित शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर की जन्मस्थली पर आज एक विशेष श्रद्धांजलि सभा और हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सदियों से चली आ रही उस परंपरा का हिस्सा है जिसके तहत नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। हवन के साथ विश्व शांति की प्रार्थना ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह 10:30 बजे से हवन यज्ञ की शुरुआत होगी। दोपहर 12:30 बजे पूर्ण आहुति डाली जाएगी। इस दौरान न केवल अमर शहीदों की शहादत को याद किया जाएगा बल्कि विश्व में अमन और शांति की स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी। शहीदों के नक्श-ए-कदम पर चलने की लेंगे शपथ हवन यज्ञ के समापन पर उपस्थित नागरिक और ट्रस्ट के सदस्य एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस देशहितैषी कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और क्रांतिकारियों के चरणों में अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करें।
चौड़ा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है ताकि श्रद्धालुओं और देशभक्तों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *