पर्वतीय समाज जयपुर के चुनाव; नारायण सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

पर्वतीय समाज जयपुर के चुनाव; नारायण सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

जयपुर | पर्वतीय समाज जयपुर के चुनाव रविवार को गुर्जर की थड़ी के पास स्थित कुमाऊ भवन में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में नारायण सिंह बिष्ट की अध्यक्ष पद पर जीत हुई। उन्होंने 258 मत प्राप्त कर 72 मतों से एडवोकेट मुकेश जोशी को हराया। महासचिव पद पर प्रकाश भट्ट की जीत हुई, इन्होंने 73 मतों से बालम सिंह रावत को पराजित किया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह रावत की जीत हुई, इन्होंने 79 मतों से विक्रम सिंह अधिकारी को पराजित किया। पर्वतीय समाज जयपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी यूसी पांडे, सह चुनाव अधिकारी हरीश कांडपाल, प्रहलाद सिंह अधिकारी ने तीनों पदों पर चुनाव संपन्न करवाए। साथ ही मतगणना के बाद विजय प्रत्याशियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर माला पहनाई। उल्लेखनीय है कि इस बार के चुनावों में 661 आजीवन सदस्यों को ही मतदान का अधिकार था। समाज के चुनाव प्रत्येक दो साल में होते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *