जयपुर | सरबत खालसा सिख सेवा संस्था की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को लेकर रविवार को पांचवां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रामगढ़ मोड़ स्थित ठाठ नानकसर गुरुद्वारा (चुंगी) पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में 85 यूनिट रक्त्त एकत्र हुआ।


