Accident: सीएम साय ने कहा खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Accident: सीएम साय ने कहा खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 मार्च को महासमुंद (Mahasamund) के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे केबल हादसे (Ropeway Accident ) पर रायपुर में कहा कि यह घटना दुखद है। इसमें जांच होगी। कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। बता दें कि चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर श्रद्धालु खल्लारी माता के दर्शन के लिए गए हुए थे। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे खल्लारी माता मंदिर (Khallari Mata Mandir) के रोप-वे केबल की दुर्घटना हुई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इस हादसे में रायपुर (Raipur) के राजातालाब निवासी 28 वर्षीय आयुषी की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : श्रीराम जन्मोत्सव में गायत्री परिवार ने किया दीप यज्ञ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *