भिण्ड. सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई गांव में ट््यूबवेल के पास प्लास्टिक की बोरी में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला से गैंग रेप किया जब महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसकी ही चुनरी से गला घोंटककर हत्या कर दी।
एसपी डॉ असित यादव ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शादी चार महीने पूर्व हुई थी। वह अपने पति के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। हत्या के कुछ दिन पहले ही वह अटेर क्षेत्र के गांव में अपनी ससुराल आई थी। 16 फरवरी को विवाहिता प्रतापपुरा में सामान खरीदने गई थी। इधर बडपुरा गांव के हार में सैर किनारे सूरज शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा, संजू उर्फ संजीव पुत्र रामगोविन्द शर्मा, दिनेश शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा, हरिओम शर्मा पुत्र प्रेमनारायण शर्मा और अनिल उर्फ कल्लू बुधोलिया पुत्र रामजीलाल निवासीगण बडपुरा दाल टिक्कर और शराब पार्टी कर रहे थे। दोपहर में महिला प्रतापपुरा पहुंची, यहां बाजार में कुछ सामान लेने पहुंचे सुरज की उससे मुलाकात हुई। सूरज ने महिला को खर्च के लिए कुछ रुपए दिए, इसके बाद वह वापस हार में चल रही पार्टी में शामिल होने आ गया। दोपहर करीब दो बजे महिला प्रतापपुरा से मेकअप सहित कुछ जरूरी सामान खरीदकर अपने गांव जा रही थी, तभी सैर किनारे पार्टी कर रहा सूरज उसका हाथ पकडकऱ सरसों के खेत में ले गया। यहां आरोपी सूरज, संजू और दिनेश ने बलात्कार किया। इसके बाद जब महिला ने कहा कि यह बात अपने घर पर बताकर थाने में शिकायत करेगी। तब सूरज ने कहा कि जब ङ्क्षजदा रहोगी तब बताओगी। आरोपियों ने महिला की चुनरी से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
चंबल में फेंकने जा रहे थे शव, पेट्रोल खत्म
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शव को चंबल नदी में ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। हत्या के दूसरे दिन 17 फरवरी की शाम किसी को शक न हो इसलिए बोरी में महिला के शव को डालकर उसमें ऊपर बरसीन भर ली। आरोपी हरिओम और दिनेश ने महिला के शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी ली। आरोपी शव लेकर बाइक से चंबल नदी में फेंकने जा रहे थे। लेकिन सोई गांव के पास बाइक की पेट्रोल खत्म हो गई। आरोपियों ने शव को सोई गांव के हार में एक खेत में डाल दिया और प्लान बनाया कि शव को रात में ठिकाने लगा देंगे। दोनों ने शराब पी ली और शव को सोई में फेंककर भूल गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करने 100 लोगों से पूछताछ की तथा 15 सीसीटीवी कैमरा खंगाले।
आदतन अपराधी हैं आरोपी सूरज और संजू
अटेर एसडीओपी रङ्क्षवद्र वास्कले ने बताया बडपुरा निवासी सूरज शर्मा और संजू चचेरे भाई हैं। दोनों के ट््यूबवेल भी आसपास ही हैं। सूरज आदतन अपराधी है और उस पर 9 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि संजू पर 6 प्रकरण दर्ज हैं। हत्या के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक, मृतका की पायल, चप्पल, श्रंगार का सामान जब्त किया है। सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी रङ्क्षवद्र वास्कले, फूप टीआई सत्येंद्र ङ्क्षसह राजपूत, अटेर टीआई रामनरेश यादव, ऊमरी टीआई शिवप्रताप ङ्क्षसह, कोतवाली टीआई बृजेंद्र ङ्क्षसह सेंगर, बरोही थाना प्रभारी अतुल ङ्क्षसह भदौरिया, सुरपुरा थाना प्रभारी अरङ्क्षवद शर्मा, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर, एसआई ब्रजेंद्र तोमर, साइबर सेल प्रभारी सत्यवीर ङ्क्षसह की सराहनीय भूमिका रही।


