‘मैं एक छोटे से कमरे में रहता हूं…’, धुरंधर फेम गौरव गेरा का 28 साल पुराना इमोशनल लेटर हुआ वायरल

‘मैं एक छोटे से कमरे में रहता हूं…’, धुरंधर फेम गौरव गेरा का 28 साल पुराना इमोशनल लेटर हुआ वायरल

Gaurav Gera Viral Letter: 23 साल पहले ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नंदू का किरदार से फेमस हुए एक्टर गौरव गेरा ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है। आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में गौरव ने पाकिस्तान के ल्यारी के एक जूस की दुकान के मालिक मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है, जो अनोखे अंदाज में दूध सोडा बेचता है।

फिल्म का उनका डायलॉग ‘डार्लिंग, डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा… पीलो पीलो दूध सोडा’ काफी फेमस हो रहा है. हालांकि, इसके ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनका किरदार और भी दमदार और इमोशनल दिखाया गया है।

Gaurav Gera in Dhurandhar
गौरव गेरा का ‘दूध सोडा’ बना सुपरहिट। (फोटो सोर्स: gauravgera)

गौरव गेरा ने शेयर किया 28 साल पुराना लेटर (Gaurav Gera Viral Letter)

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच, गौरव गेरा ने 3 दिसंबर, 1998 का ​​एक 28 साल पुराना अपने हाथों से लिखा हुआ लेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जो उस समय का है जब वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आए थे, तब उनकी उम्र केवल 23 साल थी।

22 मार्च (रविवार) को गौरव ने इस लेटर में अपने माता-पिता को अपने संघर्षों के बारे में बताया और लिखा कि ‘पैसे के मामले में अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।’ उन्होंने यह भी बताया कि वो एक छोटी सी झोपड़ी में रह रहे हैं और उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है।

“मम्मी और पापा, भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है। सही लोगों से जान-पहचान बनाने में समय लगता है, इसलिए कृपया समझिएगा। हो सकता है इससे आपकी जेब पर थोड़ा बोझ पड़े, लेकिन यकीन मानिए, ज्यादा दिन नहीं। मुझे आप दोनों की बहुत याद आती है। सब ठीक हो जाएगा।”

‘उतार-चढ़ाव से भरा एक प्यारा सफर रहा है’

इस लेटर की फोटो शेयर करते हुए गौरव ने भावुक कैप्शन लिखा, “मेरे माता-पिता को यह पत्र – 3 दिसंबर 1998… मुंबई आने के एक महीने से भी कम समय में। यह 28 साल पहले की बात है, इसलिए कोई ईमेल नहीं, सिर्फ पत्र। बेशक, उसके बाद खूब टीवी, कुछ फिल्में, विज्ञापन फिल्में, संगीत नाटक, रेडियो, टिक टॉक, रील्स… उतार-चढ़ाव से भरा एक प्यारा सफर रहा है। भगवान मेहरबान रहे हैं… लेकिन यह धुरंधर… पता नहीं भविष्य में क्या होगा… लेकिन मैं अपने माता-पिता को उनके अथाह समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

‘धुरंधर 2’ की कास्ट

‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल, सारा अर्जुन कई दिग्गज कलाकारों ने जबरदस्त अभिनय किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है और कमाई के मामले में हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *