SRN के ICU वार्ड में नो एंट्री, गार्ड तैनात:आग लगने के बाद सख्ती की गई, मरीज शिफ्ट किए; यहां वेंटिलेटर की कमी

SRN के ICU वार्ड में नो एंट्री, गार्ड तैनात:आग लगने के बाद सख्ती की गई, मरीज शिफ्ट किए; यहां वेंटिलेटर की कमी

प्रयागराज के SRN अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर आठ के मेडिसिन विभाग ICU में शनिवार रात को आग लग गई थी। आग बुझाने के बाद भर्ती अति गंभीर मरीजों को डेंगू आरक्षित वार्ड नंबर सात और 13 में शिफ्ट कर दिया गया। इन वार्डों में बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट तो उपलब्ध है, लेकिन वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं होने से तीमारदार चिंतित हैं। आग प्रभावित वार्ड में केवल वेंटिलेटर वाले बेड बचाए गए हैं। बाकी सामग्री बाहर निकाल दी गई है। वार्ड के बाहर गार्ड तैनात अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। गार्ड तैनात कर अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। सिर्फ मेडिकल स्टाफ की एंट्री है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि शिफ्ट किए मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है। शॉर्ट सर्किट वाले बोर्ड की मरम्मत चल रही है। सोमवार तक वार्ड-8 में मरीजों को वापस लाया जाएगा। सोमवार की बैठक में जांच कमेटी गठन का फैसला होगा। खुले बिजली बोर्ड बने खतरा
अस्पताल में बिजली व्यवस्था की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। कई जगह क्षतिग्रस्त बोर्ड और खुले तार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। ट्रामा सेंटर की सीढ़ी के पास टेप चिपकाकर काम चला रहे हैं। लॉन्ड्री में पैनल टूटा पड़ा है जहां तार लटक रहे हैं। मेडिसिन इमरजेंसी, ओपीडी, त्वचा रोग एवं हृदय रोग विभाग के पास भी बिजली के तार लटक रहे हैं। ये हालात किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। तीन दिन लगातार जिला प्रशासन ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें फायर सेफ्टी को पूरी तरह ठीक बताया गया था। बावजूद इसके शनिवार रात को यह घटना हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *