राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित मटन मार्केट इलाके में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आदतन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मटन मार्केट के पास हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बादल बेहरा (30) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


