मुजफ्फरनगर में बाइक टक्कर से भड़की रंजिश:दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घायल; छावनी में तब्दील गांव

मुजफ्फरनगर में बाइक टक्कर से भड़की रंजिश:दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घायल; छावनी में तब्दील गांव

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नगला गांव में बाइक की मामूली टक्कर रविवार को बड़े विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और पथराव के चलते करीब 10 लोग घायल हो गए। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… शनिवार की कहासुनी बनी विवाद की वजह रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक ,शनिवार को बाइक टकराने को लेकर क्षेत्र के रहने वाले वकालत और दीन मोहम्मद के बीच में कहासुनी हुई थी, जिसे उस समय समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। लेकिन रविवार को पुरानी रंजिश फिर उभर आई और मामला हिंसा में बदल गया। लाठी-डंडों और पथराव से मची अफरातफरी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाम पांच बजे दीन मोहम्मद अपने भाई दिलशाद, साबिर, अमीर, समीर, सैय्यद और नौशाद को लेकर वकालत के घर पहुंचा। फिर उनके परिजनों से गाली-गलौज कर झगड़ने लगा था। वकालत की मां सबीला ने बताया कि आरोपित लाठियां लेकर उनके घर पहुंचे थे और मारपीट करने लगे थे। जबाव में उनके परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में वकालत और उनकी मां भी घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से दीन मोहम्मद के अलावा दिलशाद, साबिर, अमीर, समीर, सैय्यद और नौशाद लहूलुहान हो गए। अचानक हुई इस झड़प से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रतनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर माहौल शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने की शांति की अपील रतनपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ था, जिसे मौके पर शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। इससे घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। गांव में तनाव, पुलिस सतर्क घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *