रानीपतरा में राजा सलहेश महोत्सव की तैयारी:विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक, दो दिनो तक चलेगा

रानीपतरा में राजा सलहेश महोत्सव की तैयारी:विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक, दो दिनो तक चलेगा

बिहार सरकार के कला, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रानीपतरा में दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह महोत्सव 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल रानीपतरा में विधायक विजय खेमका ने जिला प्रशासन और महोत्सव स्वागत समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन कर आयोजन को सफल बनाने की योजना बनाई गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे। महोत्सव का उद्घाटन 24 मार्च की शाम 6:00 बजे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, कोढ़ा की विधायक कविता पासवान और सदर विधायक विजय खेमका सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 मार्च को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। पूजा स्थल पर सुबह 8:00 बजे से ही पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कलाकार माता विषहरी एवं राजा सलहेश से संबंधित भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नामी-गिरामी और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 25 मार्च को सुबह 9:00 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पूर्णिया में आयोजित माता शीतला महोत्सव, सरहुल महोत्सव और राजा सलहेश-विषहरी महोत्सव जैसे आयोजन हमारी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष जिला प्रशासन की देखरेख और स्वागत समिति के सहयोग से भव्य रूप में संपन्न होता है। बैठक में मौजूद जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और स्वागत समिति सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। बिहार सरकार के कला, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रानीपतरा में दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह महोत्सव 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल रानीपतरा में विधायक विजय खेमका ने जिला प्रशासन और महोत्सव स्वागत समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन कर आयोजन को सफल बनाने की योजना बनाई गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे। महोत्सव का उद्घाटन 24 मार्च की शाम 6:00 बजे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, कोढ़ा की विधायक कविता पासवान और सदर विधायक विजय खेमका सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 मार्च को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। पूजा स्थल पर सुबह 8:00 बजे से ही पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कलाकार माता विषहरी एवं राजा सलहेश से संबंधित भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नामी-गिरामी और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 25 मार्च को सुबह 9:00 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पूर्णिया में आयोजित माता शीतला महोत्सव, सरहुल महोत्सव और राजा सलहेश-विषहरी महोत्सव जैसे आयोजन हमारी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष जिला प्रशासन की देखरेख और स्वागत समिति के सहयोग से भव्य रूप में संपन्न होता है। बैठक में मौजूद जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और स्वागत समिति सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *