मोहाली जिले में जीरकपुर पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को साढ़े 5 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा का निवासी है। लक्ष्मण चंडीगढ़ के धनास में किराए पर रहता है। जांच अधिकारी सुलखण सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर च्वाइस रिजॉर्ट रोड पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। आरोपी गिरफ्तार, भुक्की बरामद इसी दौरान एक युवक पीठ पर बैग टांगकर आ रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से साढ़े 5 किलो भुक्की बरामद हुई। जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और मामला दर्ज कर लिया। मोहाली जिले में जीरकपुर पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को साढ़े 5 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा का निवासी है। लक्ष्मण चंडीगढ़ के धनास में किराए पर रहता है। जांच अधिकारी सुलखण सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर च्वाइस रिजॉर्ट रोड पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। आरोपी गिरफ्तार, भुक्की बरामद इसी दौरान एक युवक पीठ पर बैग टांगकर आ रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से साढ़े 5 किलो भुक्की बरामद हुई। जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और मामला दर्ज कर लिया।


