मधुबनी में बिहार दिवस के अवसर पर संध्याकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और अन्य गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर और गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है। उन्होंने बिहार को युवाओं का प्रदेश बताया, जहां के युवा देश-विदेश में अपने परिश्रम से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का अनुरोध किया, ताकि वे निरंतर बिहार का नाम रोशन करते रहें। कार्यक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें.. बिहारियों से संकल्प लेने का आह्वान किया
जिलाधिकारी ने बिहार की भूमि को उर्वरता से भरपूर बताया। उन्होंने सभी बिहारियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हों या दुनिया के जिस कोने में हों, अपनी कार्यकुशलता से राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम के सहयोग से जिले में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले के शांति और सद्भाव के साथ निरंतर विकास के लिए सभी जिलावासियों के सहयोग की बात कही। गणेश वंदना और झिझिया नृत्य की प्रस्तुति
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से हुई। भावना कुमारी द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार और रामसेवक ठाकुर सहित अन्य ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब, नगर निगम उपाध्यक्ष अमानुल्लाह खान, उप-विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। मधुबनी में बिहार दिवस के अवसर पर संध्याकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और अन्य गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर और गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है। उन्होंने बिहार को युवाओं का प्रदेश बताया, जहां के युवा देश-विदेश में अपने परिश्रम से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का अनुरोध किया, ताकि वे निरंतर बिहार का नाम रोशन करते रहें। कार्यक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें.. बिहारियों से संकल्प लेने का आह्वान किया
जिलाधिकारी ने बिहार की भूमि को उर्वरता से भरपूर बताया। उन्होंने सभी बिहारियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हों या दुनिया के जिस कोने में हों, अपनी कार्यकुशलता से राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम के सहयोग से जिले में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी जिलावासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले के शांति और सद्भाव के साथ निरंतर विकास के लिए सभी जिलावासियों के सहयोग की बात कही। गणेश वंदना और झिझिया नृत्य की प्रस्तुति
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से हुई। भावना कुमारी द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार और रामसेवक ठाकुर सहित अन्य ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब, नगर निगम उपाध्यक्ष अमानुल्लाह खान, उप-विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, नगर आयुक्त उमेश भारती, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।


