अरवल में बिहार दिवस समारोह का आयोजन,:जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की

अरवल में बिहार दिवस समारोह का आयोजन,:जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की

जिले में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, समूहगान और नाटकों के माध्यम से बिहार की लोकसंस्कृति, इतिहास और परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि बिहार दिवस समारोह की शुरुआत ‘रन फॉर बिहार’ कार्यक्रम से की गई थी। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। जिले में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, समूहगान और नाटकों के माध्यम से बिहार की लोकसंस्कृति, इतिहास और परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने बताया कि बिहार दिवस समारोह की शुरुआत ‘रन फॉर बिहार’ कार्यक्रम से की गई थी। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *