अग्रवाल क्लब राया ने होली मिलन समारोह मनाया:समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, राधा कृष्ण के स्वरूप संग खेली फूलों की होली

अग्रवाल क्लब राया ने होली मिलन समारोह मनाया:समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, राधा कृष्ण के स्वरूप संग खेली फूलों की होली

राया में अग्रवाल क्लब राया ने एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह की शुरुआत क्लब के संस्थापक अखिल अग्रवाल ने बांके बिहारी जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। क्लब के सदस्यों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों से होली खेली। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें भक्ति गीत और नृत्य शामिल थे। होली के दौरान राधा कृष्ण के स्वरूप अलौकिक स्वरूप में नजर आ रहे थे जिनके दर्शन के लिए भक्तों की कतार भी दिखाई दी इसके साथ ही राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी ने फूलों की होली खेली। पत्तों का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी में होली खेलने का आनंद अलग ही है होली वाले ही समापन हो गई हो लेकिन जगह-जगह आज भी होली मिलन समारोह होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और नए सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अशोक सिंघल, दीपांशु सर्राफ, पंकज बसल, आयुष अग्रवाल, वीरेन गर्ग, कमल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, यश अग्रवाल, डॉ. सोनिया अग्रवाल, रचना अग्रवाल, मोनिका गोयल, राधा अग्रवाल, पूजा गुप्ता, साधना अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पूजा गोयल, खुशबू अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल और मानसी अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *