एमपी में 1592 करोड़ में बनेंगी 1603 किमी की सड़कें

एमपी में 1592 करोड़ में बनेंगी 1603 किमी की सड़कें

mp news: मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के 7 जिलों की 218 सड़कों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया गया है। जिन पर कुल 1592 करोड़ रुपये खर्च कर 1603 किलोमीटर के नए मार्ग बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने रीवा परिक्षेत्र के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों की जानकारी बनाकर राज्य सरकार को भेजी है। इन 7 जिलों में सबसे अधिक लाभ सतना व मैहर जिले को मिलने वाला है।

सतना-मैहर जिलों में बनेंगी 45 सड़कें

यहां 45 सड़कों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 257 किलोमीटर होगी। इसके लिए लगभग 563 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह राशि अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है, जिससे स्पष्ट है कि सतना में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीडŽब्ल्यूडी ने ज्यादातर सिंगल लेन की सड़कों को टू लेन बनाने का खाका तैयार किया है। सबसे ज्यादा टू लेन की सड़क चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में बनाई जाएगी, जिससे पर्यटन क्षेत्रों का आवागमन बेहतर हो।

सिंगरौली-सीधी जिले में भी बिछेगा सड़कों का जाल

अन्य जिलों की बात करें तो रीवा में 35 सड़कों के लिए 394 किलोमीटर लंबाई पर 135 करोड़ रुपये, सीधी में 35 सड़कों के लिए 180 किलोमीटर पर 271 करोड़ रुपये और सिंगरौली में 43 सड़कों के लिए 180 किलोमीटर पर 312 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह शहडोल में 39 सड़कों के लिए 163 किलोमीटर पर 243 करोड़, अनूपपुर में 15 सड़कों के लिए 274 किलोमीटर पर 51 करोड़ और उमरिया में 6 सड़कों के लिए 29
किलोमीटर पर 14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सतना-मैहर जिले की सड़कें

पीडŽब्ल्यूडी के अनुसार सेमरियाधार कुंडी, शिवराजपुर-गाजिपुर, रैगांव-सिंहपुर, बरेठी-बरा, झांझ-पचौहा, रामपुर बाघेलान बायपास से रेलवे स्टेशन, जिगना-अरगट, जिगना-हिनौती, अमरपाटन टाउन मार्ग, उचेहरा परिसमनिया, दुरेहा कपुरीधरमपुरा, सलैया-कचनार, नागौद-उचेहरा मार्ग में पथरौधा, महुरछ-बठिया, बाबूपुर-नीमी, सतना-अटरा, सिहपुर पहुंच मार्ग, सिहपुर से हडकार, बडेरा पहुंच मार्ग, दिदौध पहुंच मार्ग, जेल पहुंच मार्ग, भांद पहुंच मार्ग, ब्हौरी पहुंच मार्ग, भदनपुर रेलवे स्टेशन मार्ग, श्वेतानगर-कल्याणपुर, पाला पहुंच मार्ग, परसोखा डुलनी मार्ग, घोटारी मार्ग, सरलानगर-सगमनिया मार्ग, टीकरखुद से बराखुर्द, सगमनिया पहुंच मार्ग, सोनवर्षा से पावर हाउस, सेमरी पहुंच मार्ग, भुलनी पहुंच मार्ग, मढी नौनिया से परसवारा, रजहा पहुंच मार्ग, श्यामनगर पहुंच मार्ग, सोहावल पहुंच मार्ग, रामवन की आंतरिक सड़कें, नैना मोड से रजहा,
अश्वमुखी आश्रम से सिद्धा पहाड़, श्यामगिरी से पटिहट, रामपुर चौरासी से हाटी व जैतवारा से धारकुंडी मार्ग, मझगवां से सेमरिया मार्ग और अमरपाटन से मार्कंडेय मार्ग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *