राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र के अमलीडीह इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर की टंकी में डूबकर एक साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे का नाम पुलिस द्वारा त्रिराज साहू (1) पिता रोहित साहू बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके जांच शुरु कर दी है। पढ़े क्या है पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना घटना अमलीडीह के साहू पारा, गली नंबर 1 की है। गली नंबर में रोहित साहू का परिवार रहता है। रोहित साहू की पत्नी दोपहर को अपने एक साल के बेटे त्रिराज को नहला रही थी। बेटे को नहलाने के बाद वो टंकी के पास छोड़कर कपड़े लेने अंदर गई थी। कपड़े लेकर बाथरूम पहुंची तो बेटा पानी की टंकी में पडा मिला। घर में मौजूद त्रिराज के परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मेकाहरा रिफर कर दिया। मेकाहरा पहुंचने के बाद त्रिराज की जांच की गई, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बेटे की मौत के बाद त्रिराज के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मर्ग कायम करके परिजनों से पूछताछ कर रही है।


