पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत:समस्तीपुर में पढ़ाई करता था, मोटरसाइकिल से जाते समय एक्सीडेंट

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत:समस्तीपुर में पढ़ाई करता था, मोटरसाइकिल से जाते समय एक्सीडेंट

समस्तीपुर -मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पुल के पास आज शाम पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा गांव के मनोज यादव के बेटे राजेश कुमार उर्फ रॉबिन यादव के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब उक्त युवक मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर बाइक से लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राजेश अकेले ही अपनी बाइक से मूसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर पुल के पास एक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था युवक मृतक की पहचान उसके पास मिले लाइसेंस और आई कार्ड के आधार पर हुई है। पुलिस की ओर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है। सभी सूरत में रहते हैं। हालांकि युवक समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर -मुसरीघरारी पथ पर मोहनपुर पुल के पास आज शाम पिकअप की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा गांव के मनोज यादव के बेटे राजेश कुमार उर्फ रॉबिन यादव के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब उक्त युवक मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर बाइक से लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राजेश अकेले ही अपनी बाइक से मूसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर पुल के पास एक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था युवक मृतक की पहचान उसके पास मिले लाइसेंस और आई कार्ड के आधार पर हुई है। पुलिस की ओर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है। सभी सूरत में रहते हैं। हालांकि युवक समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *