भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हुई एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8931 दिनों की निरंतर जनसेवा पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह मील का पत्थर पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त कार्यकाल को मिलाकर हासिल हुआ है। राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक नीरज कुमार ने कहा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति अटूट समर्पण, राष्ट्र प्रथम’ की भावना और जनता के प्रति उनके अगाध विश्वास का प्रतीक है। नरेंद्र मोदी ने एक प्रधान सेवक के रूप में देश के सामने सेवा की एक बेमिसाल मिसाल कायम की है। नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 से 21 मई 2014 तक करीब 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री के रुप में सेवक बनकर निरंतर सेवा दे रहे हैं। वे आजादी के बाद पैदा हुए पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो साल 2014 से 2024 तक लगातार तीन बार पूरी जनादेश के साथ सत्ता में लौटे हैं। यशस्वी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक क्षण के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज देश के सबसे यशस्वी और प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं। इसके साथ ही वैश्विक पटल पर भी देश का मान बढ़ा है। नीरज कुमार ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सेवा-सफर आगे भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा। देश विकसित भारत के संकल्प की ओर तेज़ी से बढ़ेगा। समग्र विकास के साथ आगे बढ़ रहा देश विश्वगुरु भारत बनेगा। गिरिराज सिंह ने शेयर की फोटो इधर, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उपलब्धि की चर्चा करते हुए तिरंगा लिए प्रधानमंत्री का फोटो शेयर किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 24 वर्ष 166 दिन (8931 दिन) के निरंतर नेतृत्व के साथ यह नया इतिहास रचा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के उनके नेतृत्व में अटूट विश्वास, निरंतर जनसेवा के संकल्प और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसा दीर्घकालिक नेतृत्व भारत के सुशासन, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दर्ज हुई एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8931 दिनों की निरंतर जनसेवा पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह मील का पत्थर पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त कार्यकाल को मिलाकर हासिल हुआ है। राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक नीरज कुमार ने कहा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति अटूट समर्पण, राष्ट्र प्रथम’ की भावना और जनता के प्रति उनके अगाध विश्वास का प्रतीक है। नरेंद्र मोदी ने एक प्रधान सेवक के रूप में देश के सामने सेवा की एक बेमिसाल मिसाल कायम की है। नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 से 21 मई 2014 तक करीब 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री के रुप में सेवक बनकर निरंतर सेवा दे रहे हैं। वे आजादी के बाद पैदा हुए पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो साल 2014 से 2024 तक लगातार तीन बार पूरी जनादेश के साथ सत्ता में लौटे हैं। यशस्वी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक क्षण के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज देश के सबसे यशस्वी और प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम छुए हैं। इसके साथ ही वैश्विक पटल पर भी देश का मान बढ़ा है। नीरज कुमार ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सेवा-सफर आगे भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा। देश विकसित भारत के संकल्प की ओर तेज़ी से बढ़ेगा। समग्र विकास के साथ आगे बढ़ रहा देश विश्वगुरु भारत बनेगा। गिरिराज सिंह ने शेयर की फोटो इधर, केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उपलब्धि की चर्चा करते हुए तिरंगा लिए प्रधानमंत्री का फोटो शेयर किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 24 वर्ष 166 दिन (8931 दिन) के निरंतर नेतृत्व के साथ यह नया इतिहास रचा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के उनके नेतृत्व में अटूट विश्वास, निरंतर जनसेवा के संकल्प और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसा दीर्घकालिक नेतृत्व भारत के सुशासन, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।


