गया जंक्शन पर 48.43 लीटर शराब बरामद:53 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त, लावारिस हालत में पड़े थे बैग

गया जंक्शन पर 48.43 लीटर शराब बरामद:53 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त, लावारिस हालत में पड़े थे बैग

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने आज ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई की है। इसमें 48.430 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गी है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग ₹53,360 आंकी गई है। आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि आज रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गश्त और जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13009 अप दून एक्सप्रेस के कोच संख्या S/8 में चेकिंग की गई। दो पिट्ठू बैग और दो थैले लावारिस अवस्था में मिले जांच के क्रम में कोच के दिल्ली छोर गेट के पास दो पिट्ठू बैग और दो थैले लावारिस अवस्था में मिले। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी इन सामानों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सभी बैग और थैलों को प्लेटफॉर्म पर उतारकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टेज, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर्स चॉइस और आइकॉनिक जैसे विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी बैगों से कुल 48.430 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही जब्ती सूची तैयार की गई। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना, गया को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना गया में मामला संख्या 78/26 दिनांक 22.03.2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी ताकि रेल परिसरों में अपराध और अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने आज ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई की है। इसमें 48.430 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गी है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग ₹53,360 आंकी गई है। आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि आज रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गश्त और जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13009 अप दून एक्सप्रेस के कोच संख्या S/8 में चेकिंग की गई। दो पिट्ठू बैग और दो थैले लावारिस अवस्था में मिले जांच के क्रम में कोच के दिल्ली छोर गेट के पास दो पिट्ठू बैग और दो थैले लावारिस अवस्था में मिले। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी इन सामानों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सभी बैग और थैलों को प्लेटफॉर्म पर उतारकर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टेज, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर्स चॉइस और आइकॉनिक जैसे विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी बैगों से कुल 48.430 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही जब्ती सूची तैयार की गई। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना, गया को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना गया में मामला संख्या 78/26 दिनांक 22.03.2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी ताकि रेल परिसरों में अपराध और अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *