भागलपुर में नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो मौसेरे भाइयों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बटेश्वर स्थान गंगा घाट की है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों भाई स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। हादसे के बाद लोगों ने किसी तरह दोनों को गंगा नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों अपने मा-पिता के इकलौते बेटे थे मृतकों की पहचान कहलगांव के पूरब टोला निवासी बैंक मैनेजर राम शंकर मंडल के बेटे आशीष कुमार (15) और उनके मौसेरे कृष्ण कुमार (16) के तौर पर की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। स्नान के दौरान ही यह हादसा हुआ। दोनों मौसेरे भाई अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। खबर लगातार खबर अपडेट की जा रही है… भागलपुर में नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो मौसेरे भाइयों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बटेश्वर स्थान गंगा घाट की है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों भाई स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। हादसे के बाद लोगों ने किसी तरह दोनों को गंगा नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर अशोक कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों अपने मा-पिता के इकलौते बेटे थे मृतकों की पहचान कहलगांव के पूरब टोला निवासी बैंक मैनेजर राम शंकर मंडल के बेटे आशीष कुमार (15) और उनके मौसेरे कृष्ण कुमार (16) के तौर पर की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। स्नान के दौरान ही यह हादसा हुआ। दोनों मौसेरे भाई अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। खबर लगातार खबर अपडेट की जा रही है…


