फर्रुखाबाद में उपक्रम समिति ने की योजनाओं की समीक्षा:लोहिया अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

फर्रुखाबाद में उपक्रम समिति ने की योजनाओं की समीक्षा:लोहिया अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदर विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी ने की, जिसमें सदस्य विधायक देवरिया सभाकुंवर और विधायक बलिया जयप्रकाश चंचल भी मौजूद रहे। समिति ने जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति तथा जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, समिति ने लोहिया अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सदस्यों ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सदर विधायक और समिति के सभापति मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में ऑक्सीजन और पानी की पाइपलाइन, लिफ्ट जैसे उपकरण समय पर लग जाने चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ स्थल का निरीक्षण किया। विधायक द्विवेदी ने निर्माण कर रही संस्था के अधिकारियों को बेहतर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कार्यरत अधिकांश निगम समय पर कार्य कर रहे हैं, और लिफ्ट 10 दिनों के भीतर लग जाएगी। लोहिया अस्पताल में दो वर्ष पूर्व आईसीयू स्तर का एक बच्चा वार्ड तैयार किया गया था, जिसमें मशीनें भी लगी थीं, लेकिन वह अभी तक चालू नहीं हो पाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएमएस ने बताया कि मैनपावर की कमी के कारण वार्ड शुरू नहीं हो सका है और इसके लिए पत्राचार किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *