कोटकपूरा रैली में बादल का आप सरकार पर हमला:बोले- 2027 में सत्ता मिली तो तेज होगा विकास, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का किया वादा

कोटकपूरा रैली में बादल का आप सरकार पर हमला:बोले- 2027 में सत्ता मिली तो तेज होगा विकास, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का किया वादा

फरीदकोट जिले में कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि पंजाब में बड़े स्तर पर हुए विकास कार्य अकाली दल की सरकारों के दौरान ही किए गए। जबकि अन्य पार्टियों ने विकास के क्षेत्र में कोई खास योगदान नहीं दिया। यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को सत्ता मिलती है, तो विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमृतसर में वेयरहाउस के डीएम द्वारा खुदकुशी मामले में इस सरकार में फैले व्यापक भ्र्ष्टाचार की पोल खोल दी है। बीजेपी और कांग्रेस पर भी हमला सुखबीर सिंह ने आप के अलावा कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि ये पार्टियां दिल्ली से संचालित होती हैं, जबकि अकाली दल पंजाब की अपनी क्षेत्रीय पार्टी है। सुखबीर बादल ने वादा किया कि सरकार बनने पर जनकल्याण योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। युवाओं के लिए विश्वस्तरीय स्किल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे और हर गांव-शहर में साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। रैली को पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, युवा नेता मोहित गुप्ता और पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। हर हाल में डीएम के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा- सुखबीर बादल इस मौके पर पत्रकारवार्ता में सुखबीर सिंह बादल ने वेयरहाउस डीएम की आत्महत्या मामले में नामजद कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और पीए की गिरफ्तारी की मांग रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, अकाली दल उनके साथ खड़ा रहेगा। बेअदबी मामले पर कानून पर विधानसभा सेशन बुलाने के मुद्दे पर बफल में कहा कि कहा अकाली दल 2016 में ही कानून के लिए प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेज चुका है, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। मौजूदा सरकार को नया प्रस्ताव लाने से पहले पुराने प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्र पर दबाब बनाना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *