हिमाचल में आप ने मिशन-2027 का फूंका बिगुल:मंडी में मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कार्यकर्ता सम्मेलन से टटोली नब्ज

हिमाचल में आप ने मिशन-2027 का फूंका बिगुल:मंडी में मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कार्यकर्ता सम्मेलन से टटोली नब्ज

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी बिगुल बजाया और प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने का संकेत दिया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा और कांग्रेस से जनता का भरोसा घटा सिसोदिया ने प्रदेश की मौजूदा राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से जनता का भरोसा धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोग अब एक ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जो ईमानदारी और काम की राजनीति पर विश्वास करता हो। आम आदमी पार्टी इसी सोच के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में पार्टी को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह दिख रहा है, जिससे आने वाले चुनावों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
हिमाचल में पंजाब के विकास मॉडल को लागू करने का वादा सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अपने कार्यों के दम पर जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने बताया कि अब हिमाचल प्रदेश में भी उसी विकास मॉडल को लागू करने की तैयारी है। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देकर विकास का एक नया विकल्प पेश करना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का किया जोरदार स्वागत इससे पहले मंडी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा सहित कई जिला प्रभारी और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *