फाजिल्का में दो सड़कों का उद्घाटन, लोगों को राहत:पूर्व विधायक नारंग रहे मौजूद; बोले-10 साल से नजरअंदाज किया

फाजिल्का में दो सड़कों का उद्घाटन, लोगों को राहत:पूर्व विधायक नारंग रहे मौजूद; बोले-10 साल से नजरअंदाज किया

फाजिल्का जिले के अबोहर के कर्म नगर-सीट फार्म इलाके में 20 लाख रुपए की लागत से बनी दो सड़कों का उद्घाटन किया गया। शनिवार शाम पूर्व विधायक एवं आप हलका इंचार्ज अरूण नारंग ने इन सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को सालों से लंबित समस्या से राहत मिली है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले लगभग 10 सालों से इस इलाके की समस्याओं को कई सरकारों द्वारा नजरअंदाज किया गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। नारंग बोले- क्षेत्र की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में कर्म नगर और सीट फार्म इलाके में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा। ये व्यक्ति रहे मौजूद कार्यक्रम में सरपंच सवरन कौर, मनदीप सिंह, मोनू कुमार, चंद्रपाल, जसविंदर सिंह, राम सिंह, जसविंदर कौर, मनजीत कौर, सुखजीत सिंह और देवेंद्र सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे। सरपंच के बेटे ने सबका आभार व्यक्त किया सरपंच के पुत्र मोनू ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से विधायक अरुण नारंग का आभार व्यक्त किया, जिनकी पहल से यह सड़क निर्माण कार्य संभव हो पाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *