बिहार में गैस क्राइसिस से जूझ रही छात्राओं के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ी घोषणा की है। अलग-अलग जिलों से आकर राजधानी पटना और पूर्णिया शहर में रहने वाली छात्राओं को पप्पू यादव गैस उपलब्ध कराएंगे। सांसद ने कहा कि जो काम सरकार को करनी चाहिए वे कर रहे हैं। सरकार कौन चला रहा कोई नहीं जानता। बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। हॉस्टल, लॉज में रह रहीं छात्राओं को गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। छोटे सिलेंडर नहीं मिल रहा। ऐसी बच्चों को उनके तरफ से गैस दिया जाएगा। बस बच्चियों को पटना और पूर्णिया स्थित मेरे कार्यालय जाकर आईडी कार्ड दिखाना है। पटना यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट शांतनु शेखर लगातार इस कोशिश में लगे हैं कि स्टूडेंट्स को गैस उपलब्ध कराया जाए। इन्हें गैस की किल्लत से न जूझना पड़ रहा है।
हर तरफ लूट मची है सरकार पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में एक तरफ इंस्पेक्टर राज है, दूसरी तरफ महा गुंडाराज। दिनदहाड़े कत्लेआम हो रही है। खून खराबा जारी है। पटना से सरकार चलती है। मगर पटना के दानापुर में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। इससे बड़ा महाजंगल राज क्या होगा। थाना प्रभारी डायरी लिखने या इन्वेस्टिगेशन करने में नहीं बल्कि शराब और जमीन के धंधे में मशगूल हैं। मैंने बिहार में जारी सरकारी योजनाओं में मचे भ्रष्टाचार का मामला संसद में उठाया। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद लूटने में लगी है। मैंने इसे सदन के अंदर उठाया। बिहार का मतलब है, जिसको जो लूटना है लूटो। सरकार का काम है जो इनके खिलाफ बोले, उन्हें टारगेट करना। बिहार में गैस क्राइसिस से जूझ रही छात्राओं के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ी घोषणा की है। अलग-अलग जिलों से आकर राजधानी पटना और पूर्णिया शहर में रहने वाली छात्राओं को पप्पू यादव गैस उपलब्ध कराएंगे। सांसद ने कहा कि जो काम सरकार को करनी चाहिए वे कर रहे हैं। सरकार कौन चला रहा कोई नहीं जानता। बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। हॉस्टल, लॉज में रह रहीं छात्राओं को गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। छोटे सिलेंडर नहीं मिल रहा। ऐसी बच्चों को उनके तरफ से गैस दिया जाएगा। बस बच्चियों को पटना और पूर्णिया स्थित मेरे कार्यालय जाकर आईडी कार्ड दिखाना है। पटना यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट शांतनु शेखर लगातार इस कोशिश में लगे हैं कि स्टूडेंट्स को गैस उपलब्ध कराया जाए। इन्हें गैस की किल्लत से न जूझना पड़ रहा है।
हर तरफ लूट मची है सरकार पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में एक तरफ इंस्पेक्टर राज है, दूसरी तरफ महा गुंडाराज। दिनदहाड़े कत्लेआम हो रही है। खून खराबा जारी है। पटना से सरकार चलती है। मगर पटना के दानापुर में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। इससे बड़ा महाजंगल राज क्या होगा। थाना प्रभारी डायरी लिखने या इन्वेस्टिगेशन करने में नहीं बल्कि शराब और जमीन के धंधे में मशगूल हैं। मैंने बिहार में जारी सरकारी योजनाओं में मचे भ्रष्टाचार का मामला संसद में उठाया। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद लूटने में लगी है। मैंने इसे सदन के अंदर उठाया। बिहार का मतलब है, जिसको जो लूटना है लूटो। सरकार का काम है जो इनके खिलाफ बोले, उन्हें टारगेट करना।


