मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में पटना HC से जमानत मिल गई है। आज वो दोपहर 2 बजे जेल से बाहर आएंगे। उनका पटना स्थित आवास माल रोड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वही, अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह 8 बजे बड़हिया महारानी स्थान जाएंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। वहां से अपने घर बाढ़ जायेंगे। इस दौरान रास्ते में कई जगह उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। पटना के माल रोड स्थित अनंत सिंह के आवास पर जोरदार तैयारियां बेल मिलने की खबर मिलते ही अनंत सिंह के पटना के माल रोड स्थित आवास पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। पटना आवास पर बड़ा सा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 1 से डेढ़ हजार कुर्सियां मंगाई गई हैं। गर्मी को देखते हुए बड़े-बड़े पंखे-कूलर भी मंगाए जा रहे हैं। ताकि उनके समर्थकों को परेशानी न हो। यहां कल करीब 10-15 हजार से अधिक समर्थकों के जुटने की संभावना है। उनके समर्थकों का कहना है कि जब उनका काफिला चलता है, तो गाड़ियों की गिनती नहीं होती है। अनगिनत गाड़ियां चलती हैं। अनंत सिंह के आवास पर तैयारियों की तस्वीर… तीन लाख में रसगुल्ले, कई तरह के व्यंजन बन रहे हजारों की संख्या में समर्थकों के लिए अनंत सिंह के पटना आवास पर भोज की भी तैयारी की जा रही है। लोगों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाने की तैयारी है। पनीर की अलग-अलग डिश, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी-रोटी, लिट्टी, कचौरी और पुलाव भी बनाया जा रहा है। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन भी बनाए जा रहे हैं। तकरीबन दो से तीन लाख में रसगुल्ले हैं। वह बाढ़ में बनाया जा रहा है। वहीं से रसगुल्ले बनकर पटना पहुंचेगी। पटना में रसगुल्ले के अलावा बाकी सब यहीं बनेगा। अनंत सिंह के वकील ने पटना HC में रखी 4 दलील… 1. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के बाएं पैर की ऐड़ी में खुद गोली मारी थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण में लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलने का जिक्र है। 2. महत्वपूर्ण दलील यह दी कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए थे और किसी ने भी अपने बयान में ये नहीं कहा कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी। 3. दुलारचंद के जिस पोते के बयान पर केस दर्ज हुआ, उसने अपने पिता को जब पहला कॉल किया था तब कहा कि दादा जी की मौत हो गई है, ये नहीं कहा कि उनकी हत्या हुई है। 4. अनंत सिंह एक पॉलिटिशियन हैं और इस वजह से भी लोग उनके ऊपर बेवजह का आरोप लगाते रहते हैं। अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी हत्या के दूसरी रात हुई गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कहा है कि वो अब विधानसभा चुनाव का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा।’ निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में पटना HC से जमानत मिल गई है। आज वो दोपहर 2 बजे जेल से बाहर आएंगे। उनका पटना स्थित आवास माल रोड पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वही, अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह 8 बजे बड़हिया महारानी स्थान जाएंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। वहां से अपने घर बाढ़ जायेंगे। इस दौरान रास्ते में कई जगह उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। पटना के माल रोड स्थित अनंत सिंह के आवास पर जोरदार तैयारियां बेल मिलने की खबर मिलते ही अनंत सिंह के पटना के माल रोड स्थित आवास पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। पटना आवास पर बड़ा सा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 1 से डेढ़ हजार कुर्सियां मंगाई गई हैं। गर्मी को देखते हुए बड़े-बड़े पंखे-कूलर भी मंगाए जा रहे हैं। ताकि उनके समर्थकों को परेशानी न हो। यहां कल करीब 10-15 हजार से अधिक समर्थकों के जुटने की संभावना है। उनके समर्थकों का कहना है कि जब उनका काफिला चलता है, तो गाड़ियों की गिनती नहीं होती है। अनगिनत गाड़ियां चलती हैं। अनंत सिंह के आवास पर तैयारियों की तस्वीर… तीन लाख में रसगुल्ले, कई तरह के व्यंजन बन रहे हजारों की संख्या में समर्थकों के लिए अनंत सिंह के पटना आवास पर भोज की भी तैयारी की जा रही है। लोगों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाने की तैयारी है। पनीर की अलग-अलग डिश, दाल, मिक्स वेज, पूड़ी-रोटी, लिट्टी, कचौरी और पुलाव भी बनाया जा रहा है। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन भी बनाए जा रहे हैं। तकरीबन दो से तीन लाख में रसगुल्ले हैं। वह बाढ़ में बनाया जा रहा है। वहीं से रसगुल्ले बनकर पटना पहुंचेगी। पटना में रसगुल्ले के अलावा बाकी सब यहीं बनेगा। अनंत सिंह के वकील ने पटना HC में रखी 4 दलील… 1. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के बाएं पैर की ऐड़ी में खुद गोली मारी थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण में लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलने का जिक्र है। 2. महत्वपूर्ण दलील यह दी कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए थे और किसी ने भी अपने बयान में ये नहीं कहा कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी। 3. दुलारचंद के जिस पोते के बयान पर केस दर्ज हुआ, उसने अपने पिता को जब पहला कॉल किया था तब कहा कि दादा जी की मौत हो गई है, ये नहीं कहा कि उनकी हत्या हुई है। 4. अनंत सिंह एक पॉलिटिशियन हैं और इस वजह से भी लोग उनके ऊपर बेवजह का आरोप लगाते रहते हैं। अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी हत्या के दूसरी रात हुई गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कहा है कि वो अब विधानसभा चुनाव का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा।’ निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए।


