Good News: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली 24 नई बसों की सौगात, लंबी दूरी की रोडवेज सेवाएं फिर होगी शुरू

Good News: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली 24 नई बसों की सौगात, लंबी दूरी की रोडवेज सेवाएं फिर होगी शुरू

कोटा। राजस्थान रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा, बूंदी और बारां जिलों को डीलक्स, एसी और नॉन एसी श्रेणी की कुल 24 नई बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों के शामिल होने से लंबे समय से बंद पड़ी लंबी दूरी की सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

कोटा डिपो के चीफ मैनेजर अजय कुमार मीणा ने बताया कि नई बसों के जरिए कोटा संभाग से उदयपुर, जोधपुर, जयपुर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

खास बात यह रात्रिकालीन बस सेवाओं पर विशेष है कि विभाग एक बार फिर ध्यान देगा। नई डीलक्स और एसी बसों के बेड़े में शामिल होने से यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। वहीं, नॉन एसी बसें आम यात्रियों के लिए किफायती विकल्प साबित होंगी।

बंद पड़ी कई रूटों पर बस सेवाएं फिर से होगी शुरू

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के संचालन से न केवल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, बल्कि विभाग की आय में भी सुधार होने की उम्मीद है। लंबे समय से बंद पड़ी कई रूटों पर बस सेवाएं फिर से शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे और छात्रों, नौकरीपेशा लोगों व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

लंबी दूरी पर रहेगा विशेष ध्यान

बूंदी डिपो के चीफ मैनेजर घनश्याम शर्मा ने बताया कि हमारे पास डीलक्स बसें नहीं होने के कारण हमने अपनी वडोदरा व अहमदाबाद सेवा को बंद कर रखा था। हाल ही डिपो में साधारण बसों के साथ डीलक्स बसें भी मिली हैं। ऐसे में अब रात्रि सेवा को शुरू करते हुए अहमदाबाद व वड़ोदरा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जयपुर में भी नई बसों को लगाया जाएगा।

कौनसे ​डिपो को कितने बस मिली

डिपो बसों की संख्या
कोटा डिपो 9
बूंदी डिपो 8
बारां डिपो 7

(इसमें कोटा डिपो को 2 एसी बसें भी मिली हैं।)

रोडवेज को 207 नई बसों की सौगात

बता दें कि राजस्थान दिवस के मौके पर 19 मार्च को प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने रोडवेज को 207 नई बसों की सौगात दी थी। सीएम भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से रोडवेज की नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया था कि नई बसों में 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टार लाइन बसें और 28 एसी बसें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *