इंदौर में 4 साल की बच्ची हादसे का शिकार, मौत:मामा और नानी के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की भी मौत

इंदौर में 4 साल की बच्ची हादसे का शिकार, मौत:मामा और नानी के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की भी मौत

इंदौर के तिलक नगर में एक सड़क हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने घर से मामा और नानी के साथ ईद मनाने रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक स्लीप हो गई। बच्ची उसके मामा और नानी को घायल अवस्था में एमवाय लाया गया। लेकिन यहां बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतिका 4 वर्षीय इकरा पुत्री इरफान शाह निवासी माणिकबाग है। वह अपने मामा सुफियान और नानी शबाना के साथ बाइक से शनिवार शाम खजराना की तरफ जा रही थी। तिलक नगर इलाके में उनकी बाइक स्लिप हो गई। हादसे के इकरा बाइक पर आगे बैठी थी। उसके सिर में चोट आई। सभी को एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। यहां पर इकरा की मौत हो गई। हादसे में घायल मामा सुफियान और नानी को बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि इकरा अपने मामा और नानी के पास ही रहती थी। उसके पिता और मां करीब 2 साल पहले अलग हो गए। इकरा के मामा फनीर्चर बनाने का काम करते है। वहीं नानी खाना बनाने का काम करती है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत इंदौर के लसूडिया में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस इस मामले मे जांच कर रही है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक घटना लसूडिया के एबी रोड़ की है। पप्पू(58) पुत्र आशाराम मालवीय निवासी लसूडिया मोरी को सड़क पर घायल होने के चलते एमवाय में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। बेटे राजकुमार ने बताया कि वह विदीशा के रहने वाले है। पिता गांव में खेती देखने जाते रहते है। शनिवार को वह बस से इंदौर आ रहे थे। 6 बजे तक उन्होने पहुंचने की बात कही थी। लेकिन देर शाम उनके मोबाइल पर कॉल किया तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। राजकुमार लाड्री का काम करते हैं। उनका एक भाई और है जो निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *