दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा गांव निवासी कन्हाई मिश्र ने पंचायत के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अशोक पेपर मिल थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने मुखिया पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने सहित सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उसने आशंका जताई है कि पंचायत के गरीब लोगों के नाम पर मिलने वाली सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकाया जाता है। मुखिया पर हत्या की धमकी देने के आरोप आवेदन में कन्हाई मिश्रा ने बताया कि, 25 जनवरी 2026 को उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेने के लिए मुखिया को फोन किया था। आरोप है कि मुखिया ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, वोट के लिए पैसे दिए गए हैं, इसलिए वे किसी की बात नहीं सुनेंगे। जो उनकी बात नहीं मानेगा, उसे गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने खुद को बीपीएल कार्डधारी बताते हुए कहा कि, वह बाहर रहकर ट्रक चलकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उसने आशंका जताई है कि सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकाया जाता है। पीड़ित ने बताया जान का खतरा, सुरक्षा मांगी कन्हाई मिश्र के अनुसार, उन्होंने एक बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी की थी, जिसमें कथित तौर पर ₹2000 लेकर वोट देने और विरोध करने वालों को गोली मारने की बात कही गई है। यह रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ लोगों को भड़काया गया है और उनकी जान को खतरा है। पीड़ित ने कहा कि, वह दहशत में है और गांव में बाहर निकल नहीं पा रहा है। छिप-छिपकर आना-जाना कर रहा है। हाल ही में शिवरात्रि के दौरान भी गांव आने पर उन्हें खतरे की सूचना मिली, जिसके बाद वह वापस चले गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मुखिया ने सभी आरोपों को खारिज किया आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखिया कामदेव यादव ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, कन्हाई मिश्र देर रात नशे की हालत में फोन कर अभद्र व्यवहार करते थे, जिस पर उन्हें डांटा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि, मामला दर्ज होने के बाद वे कानूनी रूप से जवाब देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि, ‘आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।’ दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा गांव निवासी कन्हाई मिश्र ने पंचायत के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अशोक पेपर मिल थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने मुखिया पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने सहित सरकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उसने आशंका जताई है कि पंचायत के गरीब लोगों के नाम पर मिलने वाली सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकाया जाता है। मुखिया पर हत्या की धमकी देने के आरोप आवेदन में कन्हाई मिश्रा ने बताया कि, 25 जनवरी 2026 को उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेने के लिए मुखिया को फोन किया था। आरोप है कि मुखिया ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, वोट के लिए पैसे दिए गए हैं, इसलिए वे किसी की बात नहीं सुनेंगे। जो उनकी बात नहीं मानेगा, उसे गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने खुद को बीपीएल कार्डधारी बताते हुए कहा कि, वह बाहर रहकर ट्रक चलकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उसने आशंका जताई है कि सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है और विरोध करने पर धमकाया जाता है। पीड़ित ने बताया जान का खतरा, सुरक्षा मांगी कन्हाई मिश्र के अनुसार, उन्होंने एक बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी की थी, जिसमें कथित तौर पर ₹2000 लेकर वोट देने और विरोध करने वालों को गोली मारने की बात कही गई है। यह रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ लोगों को भड़काया गया है और उनकी जान को खतरा है। पीड़ित ने कहा कि, वह दहशत में है और गांव में बाहर निकल नहीं पा रहा है। छिप-छिपकर आना-जाना कर रहा है। हाल ही में शिवरात्रि के दौरान भी गांव आने पर उन्हें खतरे की सूचना मिली, जिसके बाद वह वापस चले गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मुखिया ने सभी आरोपों को खारिज किया आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखिया कामदेव यादव ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, कन्हाई मिश्र देर रात नशे की हालत में फोन कर अभद्र व्यवहार करते थे, जिस पर उन्हें डांटा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि, मामला दर्ज होने के बाद वे कानूनी रूप से जवाब देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि, ‘आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।’


