‘मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार’:गांधी स्टेडियम से निकली भव्य प्रभात फेरी, बिहार दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी बधाई

‘मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार’:गांधी स्टेडियम से निकली भव्य प्रभात फेरी, बिहार दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी बधाई

बेगूसराय जिले में बिहार दिवय पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत सुबह गांधी स्टेडियम से निकाली गई प्रभात फेरी के साथ हुई। जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर बिहार की प्रगति और एकता का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार दिवस की बधाई दी है। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया और खुद भी शामिल हुए। विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई प्रभात फेरी गांधी स्टेडियम से शुरू होकर कैंटीन चौक, नवाब चौक, नगर निगम चौक, नगर थाना चौक और कचहरी चौक होते हुए वापस गांधी स्टेडियम पहुंची। इस दौरान बच्चों के नारों और उत्साह से पूरा शहर गुंजायमान रहा। समापन के बाद गांधी स्टेडियम में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस श्रृंखला में अधिकारी, शिक्षक और छात्र एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर सामूहिक रूप से बिहार गीत का गायन किया गया, जिससे पूरा माहौल देश भक्ति और क्षेत्रीय गौरव से भर गया। कार्यक्रम के दौरान शांति और प्रगति के प्रतीक के रूप में आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। बिहार बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। बिहार दिवस को हम हर साल पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं। हमारी हमेशा यही कामना रहती है कि बिहार निरंतर तरक्की और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे। समृद्ध और विकसित बिहार बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज जिस तरह से बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, वह सराहनीय है। हम सभी का पूर्ण प्रयास रहेगा कि हम अपने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। प्रेक्षागृह में भी सांस्कृतिक और अन्य विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी, डीपीआरओ नेहा कुमारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी सहित अन्य शामिल थे। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बिहार के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिहार दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे बिहार की संस्कृति और विरासत का बखान कर रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और राज्य के इतिहास को समझने का अवसर मिलता है। बिहार अपनी पुरानी गौरवशाली छवि को फिर से प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। गिरिराज सिंह ने दी बधाई इधर, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदेश में कहा, ‘लोक आस्था, संस्कृति और ज्ञान व क्रांति की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।’ बेगूसराय जिले में बिहार दिवय पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत सुबह गांधी स्टेडियम से निकाली गई प्रभात फेरी के साथ हुई। जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर बिहार की प्रगति और एकता का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार दिवस की बधाई दी है। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया और खुद भी शामिल हुए। विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई प्रभात फेरी गांधी स्टेडियम से शुरू होकर कैंटीन चौक, नवाब चौक, नगर निगम चौक, नगर थाना चौक और कचहरी चौक होते हुए वापस गांधी स्टेडियम पहुंची। इस दौरान बच्चों के नारों और उत्साह से पूरा शहर गुंजायमान रहा। समापन के बाद गांधी स्टेडियम में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस श्रृंखला में अधिकारी, शिक्षक और छात्र एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर सामूहिक रूप से बिहार गीत का गायन किया गया, जिससे पूरा माहौल देश भक्ति और क्षेत्रीय गौरव से भर गया। कार्यक्रम के दौरान शांति और प्रगति के प्रतीक के रूप में आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। बिहार बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। बिहार दिवस को हम हर साल पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं। हमारी हमेशा यही कामना रहती है कि बिहार निरंतर तरक्की और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे। समृद्ध और विकसित बिहार बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज जिस तरह से बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, वह सराहनीय है। हम सभी का पूर्ण प्रयास रहेगा कि हम अपने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। प्रेक्षागृह में भी सांस्कृतिक और अन्य विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी, डीपीआरओ नेहा कुमारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी सहित अन्य शामिल थे। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बिहार के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिहार दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे बिहार की संस्कृति और विरासत का बखान कर रहे थे। शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और राज्य के इतिहास को समझने का अवसर मिलता है। बिहार अपनी पुरानी गौरवशाली छवि को फिर से प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। गिरिराज सिंह ने दी बधाई इधर, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदेश में कहा, ‘लोक आस्था, संस्कृति और ज्ञान व क्रांति की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *