सहरसा में बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी:3 दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरुआत, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित

सहरसा में बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी:3 दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरुआत, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी आयोजित

सहरसा में बिहार दिवस के अवसर पर रविवार सुबह कलेक्ट्रेट से प्रभात फेरी निकाली गई। इसे जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और जिला स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने बिहार की संस्कृति और इतिहास से संबंधित नारे लगाए। गृह परिसर में लगाए जाएंगे स्टॉल जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि बिहार दिवस जिले भर में मनाया जा रहा है। प्रभात फेरी के बाद प्रेक्षा गृह परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। ये स्टॉल अगले तीन दिनों तक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से शिक्षा, कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। शाम को कैंडल जलाकर बिहार दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और आवासों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है। इस पूरे आयोजन का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और लोगों में एकता, गौरव तथा जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है। सहरसा में बिहार दिवस के अवसर पर रविवार सुबह कलेक्ट्रेट से प्रभात फेरी निकाली गई। इसे जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और जिला स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने बिहार की संस्कृति और इतिहास से संबंधित नारे लगाए। गृह परिसर में लगाए जाएंगे स्टॉल जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि बिहार दिवस जिले भर में मनाया जा रहा है। प्रभात फेरी के बाद प्रेक्षा गृह परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। ये स्टॉल अगले तीन दिनों तक आम लोगों के लिए खुले रहेंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से शिक्षा, कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। शाम को कैंडल जलाकर बिहार दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और आवासों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है। इस पूरे आयोजन का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और लोगों में एकता, गौरव तथा जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *