अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप मंगलुरु के न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंच गया है। पिछले 7 दिनों में करीब चार जहाज गैस लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे हैं। इससे पहले 18 मार्च को भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर, जग लाडकी गुजरात में अडानी पोर्ट्स आया था। वहीं दो अन्य LPG कैरियर MT शिवालिक और MT नंदा देवी लगभग 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर 16 और 17 मार्च को भारत आए थे। हालांकि ये तीनों जहाज होर्मुज के रास्ते से होकर गुजरे थे।
अब अमेरिका से LPG लेकर कार्गो शिप मंगलुरु पहुंचा:7 दिनों में गैस लेकर चार जहाज भारत आए; केंद्र बोला- फारस की खाड़ी में सभी 22 शिप सुरक्षित


