समस्तीपुर जिले में बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर से कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें अलग-अलग सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी शहर के अंबेडकर स्थल, काशीपुर पटेल मैदान गोलंबर से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर आकर खत्म हुई। छात्र-छात्राएं नारा लगाते हुए दिखे, ‘गर्व से कहो कि हम बिहारी हैं’। इसके अलावा मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र से मैराथन दौड़ जिला उद्योग केंद्र से मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई। महाप्रबंधक विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाई। मोहनपुर होते हुए पटेल मैदान तक करीब 3 किलोमीटर के इस मैराथन दौड़ में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे। जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी दौड़ में शामिल लोगों के साथ-साथ चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर रोड को ब्लॉक किया गया था। पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता जिले में बिहार दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। शाम में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें जिला के प्रभारी मंत्री के शामिल होने की उम्मीद है। समस्तीपुर जिले में बिहार दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर से कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें अलग-अलग सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। प्रभात फेरी शहर के अंबेडकर स्थल, काशीपुर पटेल मैदान गोलंबर से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर आकर खत्म हुई। छात्र-छात्राएं नारा लगाते हुए दिखे, ‘गर्व से कहो कि हम बिहारी हैं’। इसके अलावा मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र से मैराथन दौड़ जिला उद्योग केंद्र से मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई। महाप्रबंधक विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाई। मोहनपुर होते हुए पटेल मैदान तक करीब 3 किलोमीटर के इस मैराथन दौड़ में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे। जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी दौड़ में शामिल लोगों के साथ-साथ चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर रोड को ब्लॉक किया गया था। पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता जिले में बिहार दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। शाम में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें जिला के प्रभारी मंत्री के शामिल होने की उम्मीद है।


